भजनलाल ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा अर्चना

डीग, 28 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डीग जिले के पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
श्री शर्मा ने मुकुट मुखारविंद मंदिर की तलहटी पर दुग्ध एवं जलाभिषेक कर गिरिराज जी की आरती की। इस दौरान श्री शर्मा ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गत 17 सितम्बर से आगामी दो अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में श्री जड़खोर गौशाला में गो-सेवा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज विकास परियोजना का कार्य प्रगति पर है। ब्रज चौरासी कोस एवं गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इससे निकट भविष्य में गिरिराजजी परिक्रमा मार्ग भक्तों के लिए और भी आकर्षक एवं सुविधाजनक होगा।
इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं विधायक डा शैलेष सिंह भी मौजूद थे।

Next Post

अफगानिस्तान ने कूटनीतिक कदम उठाते हुए अमेरिकी नागरिक को रिहा किया

Mon Sep 29 , 2025
काबुल, 29 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान सरकार ने अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक अमेरिकी नागरिक की रिहाई की घोषणा की है। अफगानिस्तान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने रविवार को बताया कि बंधक प्रतिक्रिया मामलों के अमेरिकी विशेष राष्ट्रपति दूत एडम बोहलर ने […]

You May Like