आंधी तूफान से पेड़ और बिजली के खंभे टूटे हादसों में तीन की मौत

फिरोजाबाद 12 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया ।बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत की जानकारी हुई है।‌पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी‌ शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

तेज आंधी और तूफान ने एक बार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया कई घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी, कई स्थानों पर खंभे टूटने और बिजली के तार टूटने की जानकारी मिली है। आंधी और तूफान में हवाओं का वेग इतना तेज था कि लोगों का सड़क पर चलना भी दुभर हो गया, जिससे दौरान यातायात प्रभावित रहा। ‌ वही जनपद के थाना रजावली क्षेत्र में बाइक सवार युवक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक पेड़ बाइक सवार के ऊपर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जिसकी पहचान जनपद के ही थाना पचौखरा निवासी‌ रिंकू उर्फ रचित () वर्ष पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है ।

वहीं दूसरी घटना थाना नगला खंगर क्षेत्र के तहत गांव पिंडारव निवासी कप्तान सिंह 50 वर्ष पुत्र फतेहसिंह जो कही से बाइक से आते समय पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था तभी अचानक आंधी तूफान के वेग से पेड़ टूट कर उसके ऊपर गिर गया पेड़ के नीचे दवजाने से कप्तान सिंह की भी मौके पर मौत हो गई। तीसरी घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला पांडे की है जहां रामभरोंसे 74 वर्ष पुत्र सीताराम जो अपने खेत पर रात में रखवाली कर रहा था। पेड़ के नीचे सोते समय पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा हादसे मे राम भरोसे की मौत हो गई । तीनों हादसों में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंचकर हादसो का शिकार हुए लोगों के शवों का जिला अस्पताल में शनिवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिये।

 

 

Next Post

हनुमान जयंती पर मंदिरों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Sat Apr 12 , 2025
प्रयागराज,12 अप्रैल (वार्ता) प्रयागराज के कोतवाल कहे जाने वाले प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव पर दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबे कतारे देखी गई। चैत्र शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि पर श्रीराम के भक्त हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहरों में कई तरह के आयोजन […]

You May Like