सभी अस्पताल समय पर खुलें, चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ समय पर पहुंचे, अन्यथा होगी कार्यवाही – डॉ. एम.एस.सागर

ग्वालियर : कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर को जिला स्तरीय निरीक्षण दलों की भ्रमण रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि कुछ अस्पताल देरी से खुलते हैं एवं कहीं-कहीं चिकित्सक एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ देरी से पहुंच रहा है जिस पर उन्होंने जिले के अरवन नोडल अधिकारी, सीबीएमओ तथा सभी स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को आदेश दिये कि
सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र स्वास्थ्य संस्थाये अपने निर्धारित समय पर खुलें एवं चिकित्सक और अन्य स्टाफ समय पर पहुंचे, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर स्वास्थ्य संस्था और स्टाफ समय पर नहीं पहुंचता है तो सम्बंधित के साथ उन पर भी कार्यवाही होगी।
साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारीयों को शासकीय वाहनों का पूल बनाकर भ्रमण करने के निर्देश दिए कि वाहनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतें , उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी शासकीय वाहन जिला मुख्यालय पर खड़े होंगे और वहीं से क्षेत्र में भ्रमण करेंगे ।

डॉक्टर एम एस सागर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि सभी शासकीय अस्पताल समय पर खुलें एवं चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ समय पर पहुंचे ताकि आमजन को किसी भी तरह की स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानी न हो , साथ ही हमने जिला स्तरीय 5 भ्रमण दल बनायें हैं जो क्षेत्र में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों को बेहतर करने में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा करेंगे।

Next Post

स्यूटा में बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने के बाद ईयू ने मज़बूत बॉर्डर की मांग की

Tue Aug 4 , 2026
ब्रुसेल्स, 04 अगस्त (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पिछले हफ़्ते स्पेन के इलाके स्यूटा में बड़ी संख्या में प्रवासियों के घुसने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) की बाहरी सीमाओं की सुरक्षा को और मज़बूत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने […]

You May Like