अनंत चतुर्दशी पर बेहतर पुलिसिंग के लिए 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में बेहतर ड्यूटी निभाने से लेकर साइबर, ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस और सीएम हेल्पलाइन जैसे कामों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 19 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया.
अनंत चतुर्दशी की ड्यूटी में बेहतर कार्य के लिए एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह, निरीक्षक रवीन्द्र पाराशर, आरक्षक अमन खान, महिला आरक्षक संगीता, उपनिरीक्षक सचिन त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दिनेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अनवर सैयद, आरक्षक सुरेंद्र लोधी, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह चौहान और सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत चतुर्वेदी को सम्मानित किया. तेजाजी नगर थाने के निरीक्षक देवेंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक दीपेंद्र राणा और प्रदीप रावत को ई-साक्ष्य में बेहतर कार्रवाई के लिए पुरस्कार मिला. परदेशीपुरा थाने के उपनिरीक्षक दीपक जामोद को एससीयू और साइबर हेल्प डेस्क, आरक्षक भानूप्रताप सिंह व मुकेश गुर्जर को सीसीटीएनएस, आरक्षक इंसार अली को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण और आरक्षक शिवेंद्र तिवारी को साइबर हेल्प डेस्क के काम में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया.

अगस्त के मूल्यांकन में प्रथम रहे 4 अधिकारी-कर्मचारी भी पुरस्कृत

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अगस्त में एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा और थाना चंदन नगर को प्रथम स्थान मिला. इसके साथ चंदन नगर थाने के आरक्षक अरुण जाट और महिला आरक्षक पिंकी डाबर को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया. पुलिस कमिश्नर ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Next Post

हाईकोर्ट बार अध्यक्ष ने वाट्सअप अकाउंट बैन होने को दी चुनौती

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर:मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह वाट्सअप एलएलसी द्वारा उनके दो अकाउंट कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना और कारण बताए ब्लॉक किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि पहले उनका मुख्य वाट्सअप […]

You May Like