सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही करने पर पाँच अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

इंदौर: कलेक्टर ने सोमवार को समय-सीमा बैठक की समीक्षा में पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की. इस दौरान कलेक्टर ने तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड, एक लेखापाल निलंबित तथा स्कूल की प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी किया.कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज समय सीमा बैठक में विभागवार समीक्षा की. बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों में से पांच प्रकरणों का चयन कर उनके निराकरण की स्थिति पर चर्चा की. इस दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की.

कलेक्टर ने विभिन्न सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों लापरवाही करने पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सब इंजीनियर आकाश ऐरवाल, बिजली कनेक्शन को लेकर ऊर्जा विभाग सहायक यंत्रीराहुल सिंह चंदेल पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया. इसी तरह स्कूल शिक्षा विभाग के लेखापाल मुकुंद जमरा को निलंबित करने तथा प्राचार्य शबाना शेख को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए. वहीं प्रसूति सहायता योजना की शिकायत का निराकरण नहीं करने पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिसोदिया पर दो हजार रुपए का अर्थदंड लगाया. बैठक में आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार,रिंकेश वैश्य, निगम अपर आयुक्त प्रखर सिंह तथा श्रृंगार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

राशिफल-पंचांग: 25 अगस्त 2026

Tue Aug 25 , 2026
पंचांग 25 अगस्त 2026:- रा.मि. 03 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल द्वादशी भौमवासरे प्रात: 5/43, उत्तराषाढ़ा नक्षत्रे रात 11/31, आयुष्मान योगे दिन 9/26, बालव करणे सू.उ. 5/39, सू.अ. 6/21, चन्द्रचार मकर, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष —- […]

You May Like