नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के आईटीआर-5 के लिए एक्सेल यूटिलिटी जारी कर दिया है। विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आईटीआर-5 के लिए एक्सेल यूटिलिटी अब इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है।
आईटीआर-5 फॉर्म मुख्यतः कंपनियों, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी), व्यक्तियों के संघ और व्यक्तियों से बनी इकाई के आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए है।
इनके अलावा, कॉर्पोरेट सोसायटी, बिजनेस ट्रस्ट और निवेश फंड भी आयकर रिटर्न भरने के लिए इसी फॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। एक्सेल यूटिलिटी के जरिये आयकर दाता ऑफलाइन रिटर्न तैयार कर सकते हैं और जेएसओएन फाइल तैयार कर सकते हैं। बाद में इस जेएसओएन फाइल को ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड कर रिटर्न दाखिल किया जाता है।

