नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि श्री कुमार अभी मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं और उन्हें यूक्रेन में राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश सेवा के 2003 बैच के अधिकारी श्री कुमार के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है। सोवियत संघ के विघटन के बाद 1992 में भारत और यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
Next Post
तीन हजार की रिश्वत लेते तहसील का चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार
Wed Jul 8 , 2026
सीधी : कलेक्ट्रेट में संचालित गोपद बनास तहसील कार्यालय में आज सुबह लोकायुक्त रीवा की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए चपरासी दामोदर प्रसाद साकेत को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सुबह करीब 10:30 बजे तहसील कार्यालय में की गई। बताया जा रहा […]

You May Like
-
9 months ago
मकर संक्रांति पर नर्मदा घाटों में उमड़ा जनसैलाब
-
7 months ago
एम्बुलेंस ने युवक को मारी टक्कर
-
11 months ago
खेत में छिपाकर रखी 2500 क्विंटल धान जब्त
