आरटीओ उड़नदस्ता की तत्परता से बची घायल चालक की जान

जबलपुर। जबलपुर के नेशनल हाईवे नागपुर रोड स्थित तिंसी फाटक ओवरब्रिज के पास एक चालक के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिलते ही सम्भागीय परिवहन उड़नदस्ता आरटीओ टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को बुलाया, जिसके माध्यम से घायल चालक को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

घटना की सूचना संबंधित थाना को देकर वाहन को बरगी थाने में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, आरक्षक इम्तियाज हुसैन, घनश्याम रजक सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Next Post

तेवर सहित शहर के अन्य मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना उपासना के साथ गुरुवार से वासंतेय नवरात्रि महापर्व शुरू हुआ। जबलपुर के तेवर स्थित राज्यराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा हुआ था। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शन करने […]

You May Like