शहीदों की स्मृति में निकली भव्य मशाल यात्रा, पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति से सराबोर

इंदौर: शहीद दिवस पर पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति से सराबोर हो गया। शाम को निकली मशाल यात्रा में सौ से ज्यादा मंचों से क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीदी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा में शामिल झाकियों और जनमानस का 50 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत कर देशभक्ति के नारे लगाए।आज शाम फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से महाराणा प्रताप चौक तक शहीद दिवस पर मशाल यात्रा निकाली गई।

यात्रा संस्था संघमित्र और जागृत युवा संगठन द्वारा संचालित के गई थी, जिसका नेतृत्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव कर रहे थे। उक्त यात्रा पिछले कई सालों से निकली जा रही है। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।यात्रा में विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जीतू जिराती, गोपाल गोयल, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा और नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद कंचन गिदवानी, शानू शर्मा , प्रियंका चौहान , योगेश गेंदर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यात्रा में किन्नर समाज की भी विशेष मौजूदगी रही। एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे, घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मी बाई स्वरूप धारण किए हुए बालिकाएं भी यात्रा का विशेष आकर्षण थी। महाराणा प्रताप चौक पर भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।इस मौके पर महापौर भार्गव ने कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और बलिदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इंदौर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शहीदों की कुर्बानी केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारी पहचान और प्रेरणा है। यात्रा का संचालन संस्था संघमित्र और जागृत युवा संगठन के प्रबल भार्गव मुकेश शर्मा , नितिन पांडे एवं टीम ने किया ।

Next Post

मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

Tue Mar 24 , 2026
सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पेप्टेक सिटी कॉलोनी में रविवार को हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा […]

You May Like