जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट और जैन मंदिर चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर. पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोबट पुलिस ने दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने एलएनटी फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट से हुई 84 हजार की लूट और जैन मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया है।

 

पहली घटना 2 अगस्त 2026 की है। एलएनटी फाइनेंस कंपनी के फील्ड एजेंट महेन्द्र खराड़ी कलेक्शन की 84,770 रुपये की राशि लेकर जोबट लौट रहे थे। रणबयड़ा घाट के नीचे पहले मोड़ पर दो होंडा शाइन बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। मामले में थाना जोबट में अपराध क्र. 296/2026 धारा 309(4), 126(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. मुलेश पिता जालमसिंह डावर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कथोलिया फलिया, ग्राम कंदा

2. लोकेश उर्फ नखिर पिता मुकेश अजनार, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुकड़माल फलिया, ग्राम कंदा

3. नवीन पिता मुकेश मेहड़ा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीज फलिया, ग्राम किला जोबट

 

आरोपियों से लूट की राशि में से 40 हजार रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त दो बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

*जप्त मशरूका:*

– मुलेश से 15 हजार रुपये

– लोकेश उर्फ नखिर से 15 हजार रुपये व एक होंडा शाइन

– नवीन से 10 हजार रुपये व एक होंडा शाइन

 

दूसरे मामले में 27 अगस्त को जैन मंदिर जोबट से जर्मन के कीमती बर्तन और लोहे का घन चोरी हो गया था। फरियादी फुलसिंह मेहड़ा की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 358/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी का माल बेचने जा रहे आरोपी गौरव पिता सोमला कोटवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी गायत्री स्कूल के पास, टेकरी, जोबट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए जर्मन के बर्तन और घन बरामद कर लिया है।

 

यह पूरी कार्रवाई एसपी रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन, एएसपी ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी आशुतोष पटेल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वास्कले, उनि नगीनलाल नायक, उनि धनराज सेमिया, आरक्षक 74 गजेन्द्र और आरक्षक 530 रविन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक के कैमक स्ट्रीट कार्यालय में हुई हाथापाई के मामले में 13 लोग गिरफ्तार

Fri Aug 28 , 2026
कोलकाता, 28 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट कार्यालय पर कथित तौर पर लगे एक गैर कानूनी विज्ञापन बोर्ड को हटाने के दौरान पुलिस के साथ हुई हाथापाई के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को […]

You May Like