चोर को दबोचा, चार मामलों का खुलासा

भैरुंदा। पुलिस ने वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है. आरोपी की गिरफ्तारी से दो वाहन चोरी और दो नकबजनी सहित कुल चार मामलों का खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार 21 एवं 24 मार्च को अंकित तिवारी और कामिल खां ने अपने घरों में ताला तोड़कर नकदी एवं चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. मुखबिर की सूचना पर 19 जुलाई को संदेही मुहास उर्फ मुहाज खान निवासी भैरूंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. सख्ती से की गई पूछताछ में उसने दो नकबजनी और दो बाइक चोरी की घटनाएं स्वीकार कर लीं. पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए. जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों मामलों में जेल भेज दिया गया.

 

Next Post

अवैध गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

Wed Jul 22 , 2026
भैरुंदा। पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नयागांव निवासी पर्वतनाथ पिता […]

You May Like