भैरुंदा। पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नयागांव निवासी पर्वतनाथ पिता हरिनाथ अपने घर में अवैध गांजा छिपाकर रखता है और उसकी पुडिय़ा बनाकर बिक्री करता है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी तलाशी के दौरान एक कमरे में 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 90 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. कार्रवाई में उपनिरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सूरजसिंह सल्लाम, प्रकाश नर्रे, रविन्द्र मेहर, राहुल बघेल तथा सचिन कालेन की भूमिका रही.
