इंदौर: नगर निगम ने मंगलवार को छप्पन दुकान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान निगम ने वन स्टॉप सेंटर और गुमटी के बीच कोर्ट की जानकारी का बताया. निगम ने आज छप्पन दुकान की फूलों को दो गुमटी हटाने की कार्रवाई की.नगर निगम द्वारा आज छप्पन दुकान पर अवैध फूलों की दुकान हटाने की कार्रवाई की. उक्त दोनों दुकानें निगम फुट ओवर ब्रिज के पास लगी हुई थी. निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदार के परिजनों ने जमकर विरोध किया.
दुकानदार परिजन में से एक महिला ने रोते हुए कहा कि ये लोग भीख मांगकर पेट नहीं भरने देते हैं, वो हम गरीबों को खुद कमाकर क्या खाने देंगे? ये लोग हमारा रोजगार छीन कर खुश नहीं रहेंगे. निगम भवन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि छप्पन दुकान पर अवैध फूलों की दुकान हटाने की कार्रवाई की गई है. दुकान वाले और वन स्टॉप सेंटर के बीच कानूनी मामला चल रहा है. इसकी लिए दोनों का मामला है, निगम का इससे कोई लेना देना नहीं है. आज अतिक्रमण हटाने की कारवाई कर दी गई.
