राम मंदिर चोरी मामला: शाजापुर में करणी सेना का प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष बोले यह चोरी नहीं, डकैती

शाजापुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चोरी की घटना को लेकर मध्य प्रदेश के शाजापुर में करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि “डकैती” जैसी गंभीर घटना है।

वहीं, करणी सेना की महिला शाखा ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। महिला कार्यकर्ताओं ने चप्पल उठाकर विरोध किया और संकल्प लिया कि यदि आरोपी उनके सामने आए, तो 5 हजार महिलाएं उनकी चप्पलों से पिटाई करेंगी।

करणी सेना ने मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच की मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर से जुड़ी इस घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Next Post

गजासीन शनि धाम में इंदौर अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का सम्मान

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर। गजासीन शनि धाम में इंदौर अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम डॉ. दादू महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला, सिद्ध अभिमंत्रित चंदन की माला, स्मृति चिन्ह, “कर्मफल दाता शनिदेव” पुस्तक तथा शनि चालीसा भेंट […]

You May Like

Play sound