
इंदौर। गजासीन शनि धाम में इंदौर अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम डॉ. दादू महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला, सिद्ध अभिमंत्रित चंदन की माला, स्मृति चिन्ह, “कर्मफल दाता शनिदेव” पुस्तक तथा शनि चालीसा भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम (काका), सचिव धर्मेंद्र गुर्जर, सह सचिव निमेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लविका अध्यारू तथा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर व्यास (हैप्पी) और स्नेहिल वर्मा (लक्की) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. दादू महाराज, इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मगरवार एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की अधीक्षक वीणा विपट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अशोक भुसारी, नानेश तायडे, राहुल बुंदेला, सुमित बालानी, संचित सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत मनोज हार्डिया, आशीष साहू और हेमराज चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजय अंबेकर ने किया, जबकि अंत में नवीन मंडलोई ने आभार व्यक्त किया।
