फिर 7 लोग हुए आवारा कुत्ते का शिकार

शाजापुर, नगर में आवारा कुत्तों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है. गुरूवार को भी एक आवारा कुत्ते ने एक साथ सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया गया. गुरूवार को नगर के मुगलपुरा और जमातखाना इलाके में एक आवारा कुत्ते ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. आवारा कुत्ते के हमले में पांच साल की बच्ची अमाईजा भी शामिल है, जो अपने घर के बाहर खेल रही थी. कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. उसके पैर में गहरा घाव हुआ है. जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो परिजन बाहर आए और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. इसके बाद एक एक कर 7 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे जिन्हें भी उसी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया था. घायलों में विनोद कल्याणी 45 रोहित, जितेंद्र, वेदांश, दिलीप, जैन, मोहम्मद लतीफ और पूजा भी शामिल है. इन सभी को कुत्ते के काटने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया. शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं.

जिले भर में परेशानी बने आवारा कुत्ते

केवल नगर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में आवारा कुत्तों की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी ग्राम पनवाड़ी में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों को लहुलूहान कर दिया था. जिनका भी उपचार जिला अस्पताल में किया गया था. लंबे समय से लोग इन आवारा कुत्तों की वजह से परेशान है जिनका स्थाई हल आज तक कोई नहीं कर पाया है.

Next Post

भाविक भरवाड़ 400 मी फाइनल से डिसक्वालिफाई हुए

Thu Oct 22 , 2026
आइची नागोया, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारत के भाविक भरवाड़ को एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 400मी टी47 फाइनल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया है, हालांकि वह शुरू में हमवतन दिलीप गावित के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। भरवाड़ ने 49.31 सेकंड में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि गावित […]

You May Like