सिंगरौली: चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पौड़ी-2 के सरपंच हनुमान ने पंचायत सचिव के कार्य व्यवहार को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत चितरंगी को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।शिकायत पत्र के अनुसार, पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े भुगतान और प्रक्रिया को लेकर सरपंच ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसमें पूर्व में हुए नाली निर्माण कार्य तथा वर्तमान में प्रस्तावित शांति धाम निर्माण कार्य से संबंधित भुगतान प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। सरपंच का कहना है कि इन कार्यों में निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन को लेकर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इसके अलावा 26 जनवरी 2026 के कार्यक्रम से संबंधित सामग्री के बिलों को लेकर भी असहमति की स्थिति बताई गई है। सरपंच ने आवेदन में कहा है कि इन परिस्थितियों के चलते पंचायत के कार्य सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।सरपंच ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के बाद क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चा बनी हुई है।
