
हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के नावघाट स्थित सुनार नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही हटा पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी केपी सिंह के निर्देश पर आरक्षक विजय सिंह राजपूत, सोनू कुर्मी तथा एसडीआरएफ टीम के अरविंद राजपूत, राजेंद्र सिंह, हन्नु लाल अठ्या ने मौके पर पहुंचकर शव निकालने का कार्य शुरू किया।इस कार्य में आरक्षक विकास सिंह राजपूत के साथ स्थानीय नागरिक जग्गी मिस्त्री, जुबेर खान, पप्पू मिस्त्री ने भी सहयोग किया।सुनार नदी के घुराघाट पर काफी मशक्कत के बाद नदी में फंसे अज्ञात महिला के शव को बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
