रविवार का असर, चिड़ियाघर में उमड़ा सैलाब

इंदौर:16 अगस्त और रविवार की छुट्टी का असर इंदौर के चिड़ियाघर में साफ नजर आया. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ चिड़ियाघर पहुंचे और दिनभर परिसर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली. पिछले साल इसी दौरान करीब 20 हजार पर्यटकों की संख्या दर्ज हुई थी, जबकि इस बार आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव के मुताबिक, एक दिन में इतनी बड़ी भीड़ से व्यवस्थाओं पर दबाव जरूर बना, लेकिन पर्यटकों की बढ़ती संख्या चिड़ियाघर की लोकप्रियता को भी दर्शाती है.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के साथ ही नई 14डी सिनेमा को लेकर लोगों में उत्सुकता रही. इसके अलावा चिड़ियाघर में लगातार नई प्रजातियों का जुड़ना और सुविधाओं में हो रहा विस्तार भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. नई स्पीशीज, बेहतर व्यवस्थाएं और लगातार हो रहे नवाचारों के चलते चिड़ियाघर में फुटफॉल लगातार बढ़ रहा है. प्रबंधन का अनुमान है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो अगले साल पर्यटकों की संख्या 25 हजार का आंकड़ा भी पार कर सकती है. चिड़ियाघर में बढ़ती भीड़ जहां इसकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रही है, वहीं प्रबंधन के सामने इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ती जा रही है.

Next Post

हेरिटेज ट्रेन का इंतजार खत्म, मेंटेनेंस के बाद पातालपानी पहुंचे डिब्बे

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर: रेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद हेरिटेज ट्रेन के डिब्बे मेंटेनेंस के बाद सोमवार को इंदौर पहुंच गए. यहां से इन्हें पातालपानी ले जाकर सोमवार को ही अनलोड कर दिया गया. अब जल्द ही ट्रेन को तैयार करने का काम शुरू होगा. रेलवे अधिकारियों के […]

You May Like