हेरिटेज ट्रेन का इंतजार खत्म, मेंटेनेंस के बाद पातालपानी पहुंचे डिब्बे

इंदौर: रेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद हेरिटेज ट्रेन के डिब्बे मेंटेनेंस के बाद सोमवार को इंदौर पहुंच गए. यहां से इन्हें पातालपानी ले जाकर सोमवार को ही अनलोड कर दिया गया. अब जल्द ही ट्रेन को तैयार करने का काम शुरू होगा.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन की तैयारी पूरी होने के बाद टेस्टिंग और सुरक्षा संबंधी जांच की जाएगी. सब कुछ मानकों के अनुरूप रहा तो सप्ताह के अंत तक पातालपानी से हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है. हालांकि, इसके लिए रेलवे का आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पिछली बार की व्यवस्था के अनुरूप ट्रेन के पातालपानी से कालाकुंड तक चलने की संभावना है. यानी एक बार फिर मालवा की पहाड़ियों, घाटियों और प्राकृतिक नजारों के बीच ऐतिहासिक रेल सफर का रोमांच यात्रियों को मिल सकता है. हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू होने की खबर ने इंदौर और आसपास के रेलप्रेमियों में उत्साह बढ़ा दिया है. अब सभी की नजर रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी है.

आवश्यक टेस्टिंग की जाएगी
रेलवे अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस के बाद कोच पातालपानी पहुंच चुके हैं. अब ट्रेन को तैयार करने के बाद आवश्यक टेस्टिंग और सुरक्षा समीक्षा की जाएगी. इसके बाद संचालन की अंतिम तारीख तय होगी.

Next Post

हाथ में फ्रैक्चर, फिर भी ड्यूटी पर डटे ट्रैफिक जवान लवकेश यादव

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर:शहर की यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक जवान लवकेश यादव की कर्तव्यनिष्ठा इन दिनों चर्चा में है. हाथ में फ्रैख्र होने के बावजूद वे छुट्टी के अभाव में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सड़क पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं.चोट के कारण उन्हें आराम की जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद लवकेश […]

You May Like