मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद ग्रामीण की मौत

उज्जैन। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों की पैनल बनाकर पोस्टमार्टम किया गया है। देवास के बांगरोदा में रहने वाला राजेंद्र पिता बने सिंह तंवर 48 वर्ष मक्सी में बने आंखों के मुरलीधर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। उसे ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला गया तो कुछ देर बाद उल्टियां करने लगा। परिजन उसे उज्जैन पुष्पा मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन चरक भवन लेकर आए यहां भी डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह की मौत होने की पुष्टि की। परिजनों ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगडऩे की बात कह कर लापरवाही के आरोप लगाए। मामले की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए कक्ष में रखा। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Next Post

ग्वालियर में योग शास्त्र संगम 22 से

Fri Mar 21 , 2025
ग्वालियर। विवेकानंद नीडम ग्वालियर एवं शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की योग कॉन्फ्रेंस योग शास्त्र संगम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द के योग दर्शन पर आधारित यह कॉन्फ्रेंस 22 एवं 23 मार्च को विवेकानंद नीडम परिसर में होगी, जिसमें देशभर के […]

You May Like