लापता होने के 17 घंटे बाद कुएं में मिला बालक का शव

सतना : जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौता गांव में मंगलवार की दोपहर से लापता हुए बालक का शव अगले दिन निकट स्थित एक कुएं में पाया गया. हलांकि कुएं के किनारे कपड़े मिलने के आधार पर पुलिस और ग्रामीणों द्वारा शाम से ही प्रयास शुरु कर दिए गए थे. लेकिन इसके बावजूद भी बालक का शव बाहर निकाल पाने में सुबह हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार कठौता गांव के निवासी राजेश सिंह का 9 वर्षीय पुत्र और कक्षा पांचवीं का छात्र अजय सिंह मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे घर से निकला था. काफी देर होने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की.

इसी दौरान यह जानकारी मिली कि अजय अपने कुछ मित्रों के साथ घर से लगभग 1 किमी दूर स्थित कुएं में नहाने के लिए गया था. लिहाजा पर परिजन वहां पहुंचे तो कुएं के किनारे अजय के कपड़े रखे मिले. जिसे देखते हुए एक ओर जहां घटना की सूचना डायल 112 को दी गई वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों ने अपने स्तर से कुएं में बालक की तलाश शुरु की गई. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं में बालक के डूबने की संभावना को देखते हुए रेस्क्यू शुरु कर दिया. लेकिन बारिश के मौसम में कुए में पानी अधिक होने के कारण लोग अधिक नीचे तक नहीं पहुंच पा रहे थे. इसी दौरान अंधेरा भी होने लगा. हलांकि इसके बावजूद भी लगातार तलाशी अभियान जारी रखा गया. लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. वहीं बुधवार की सुबह होने पर एक बार फिर से तलाशी अभियान ने जोर पकड़ा. कड़ी मशक्कत करते हुए कुएं में डूबे बालक का शव खोज निकाला गया. जिस्से रस्सी के सहारे ऊपर पहुंचाया गया. बालक का शव मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

पुलिस की जांच जारी

कुएं से शव बरामद होते ही पुलिस द्वारा कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार हलांकि प्रथम दृष्ट्या कुएं में डूबने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है. लेकिन इसकी पुष्टि विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही हो सकेगी. इसके बावजूद भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है.

Next Post

100 करोड़ क्लब में हुई धमाल 4 की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

Thu Jul 16 , 2026
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अजय देवगन की एक्शन कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। इस […]

You May Like

Play sound