बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन 0.25 प्रतिशत सस्ता

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आवास ऋण की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाने की सोमवार को घोषणा की, जिससे कंपनी के नए ग्राहकों के साथ मौजूदा ग्राहकों को भी लाभ होगा।

बैंक की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस आवास ऋण पर ब्याज दर में इस संशोधन के साथ, सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन की दर घटकर 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष हो गई है। बैंक ने कहा है, “यह कदम ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करने के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है। ये संशोधित दरें आज से लागू हो गयी हैं।”

बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन के अलावा, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति के एवज़ में लिए जाने वाले ऋण, शिक्षा ऋण और स्टार रिवर्स मॉर्गेज ऋण सहित चुनिंदा मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

बैंक ने अपनी सावधि योजनाओं पर निवेशकों को दिए जाने वाले ब्याज में संशोधन किया है।

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दरों में संशोधन किए जाने के बाद बैंक अपनी ऋण और जमा दरों में संशोधन कर रहे हैं।

Next Post

पाकिस्तान ने ईरान से अपने आठ नागरिकों की हत्या की जांच में पूर्ण सहयोग का किया आग्रह

Mon Apr 14 , 2025
इस्लामाबाद/ तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में अपने आठ नागरिकों की नृशंस हत्या की जांच में पूर्ण सहयोग करने का ईरान के अधिकारियों से आग्रह किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के यहां जारी एक बयान के मुताबिक, “पाकिस्तान ईरान में अपने नागरिकाें की अमानवीय और […]

You May Like