गाय को राष्ट्र माता का दर्जा और विजय मंदिर का ताला खुलवाने पदयात्रा, आराध्य देव को ज्ञापन

विदिशा। शनिवार को चिड़ोरिया धाम के पीठाधीश्वर पं. अंशुल शास्त्री के नेतृत्व में चिड़ोरिया धाम हनुमान मंदिर से रायसेन जिले के मेहगांव धाम तक 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और विजय मंदिर से पुरातत्व विभाग का ताला हटवाने की मांग करते हुए अपने आराध्य मेहगांव धाम के हनुमानजी को ज्ञापन सौंपा।

पदयात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया, वहीं विदिशा शहर के बंटी नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी यात्रा का भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में पं. शास्त्री ने कहा कि गाय को पशु कहना अनुचित है, यह हमारी माता है और इसे राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने विजय मंदिर से ताला हटाने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और समाज की भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने सरकार से इस पर शीघ्र कदम उठाने की अपील की।

Next Post

शनिचरी अमावस्या पर बेतवा घाट पर उमड़ी श्रद्धा, शनि मंदिर में हुआ विशेष श्रृंगार

Sat Aug 23 , 2025
विदिशा। शनिचरी अमावस्या के अवसर पर बेतवा नदी स्थित बड़ वाले घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शनिदेव को तिल व तेल अर्पित किया। शनि मंदिर में विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना की गई, साथ ही सुंदरकांड पाठ और प्रसादी वितरण भी हुआ। […]

You May Like