शनिचरी अमावस्या पर बेतवा घाट पर उमड़ी श्रद्धा, शनि मंदिर में हुआ विशेष श्रृंगार

विदिशा। शनिचरी अमावस्या के अवसर पर बेतवा नदी स्थित बड़ वाले घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शनिदेव को तिल व तेल अर्पित किया। शनि मंदिर में विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना की गई, साथ ही सुंदरकांड पाठ और प्रसादी वितरण भी हुआ।

मंदिर पुजारी राहुल जोशी ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भक्तों ने कपड़े, जूते और अन्य सामग्री का दान किया तथा कई श्रद्धालुओं ने तुलादान कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर एक भक्त ने मंदिर की छत निर्माण का संकल्प भी लिया। देर रात तक श्रद्धालु भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते रहे और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने की कामना की।

 

Next Post

ट्रेन के पटरी पर बुजुर्ग व्यक्ति का मिला शव

Sat Aug 23 , 2025
सिंगरौली। निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के निवास रेलवे लाईन गोपद पुल के पास रेलवे ट्रैक पर आज दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये शव का शिनाख्त कराने […]

You May Like