निर्यातों के समानों को कम लागत और समय में इच्छापुरी से मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा रही है डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन

नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) रेलवे की ओर से संचालित डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन हरियाणा में गुरुग्राम के इच्छापुरी से गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह तक कम लागत और समय में निर्यातकों के सामानों को पहुंचाने का काम कर रही है।

रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि निर्यात केंद्रित माल ढुलाई सेवा के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे हरियाणा में गुरुग्राम के इच्छापुरी कंटेनर टर्मिनल से गुजरामत के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह तक डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन संचालित करता है। यह माल ढुलाई क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेलवे के मुताबिक रेलवे पहली बार निर्यात केंद्रित माल ढुलाई सेवा समय सारणीबद्ध रेल ढुलाई सेवा संचालित कर रहा है। रेलवे के अनुसार यहां से अब तक 20 खेप संचालित हुई है।

रेलवे ने बताया है कि यह साप्ताहिक सेवा है और इससे तेज, विश्वसनीय और अनुमानित समय में माल की ढुलाई संभव हुई है। रेलवे ने कहा है कि यह डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन निर्यातकों के लिए सहायक होगी, जिससे माल पहुंचने में विलंब और प्रचालन लागत में कमी आएगी।

रेलवे ने कहा है कि उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल इसका संचालन कर रहा है। विशेष रूप से संचालित इस मालगाड़ी से न्यूनतम ठहराव, निर्बाध आवागमन, माल की तेज गति से ढुलाई हो रही है। यह उच्च मूल्य निर्यात कार्गो के लिए विशेष रूप से बहुत उपयोगी है।

 

Next Post

नपा के अमले ने जब्त की चार जल मोटर 

Fri Dec 19 , 2025
सीहोर। अल्पवर्षा के चलते खाली रह गए जलस्त्रोतों में मौजूद पानी को शहर की प्यास बुझाने के लिए संरक्षित किया गया है. इसके बाद भी किसान पेयजल की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे. शुक्रवार को नपा के अमले ने कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई करते हुए भगवानपुरा तालाब […]

You May Like