द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ

नयी दिल्ली,06 अक्टूबर (वार्ता) द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ आज यहां अंबेडकर स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स यूनाइटेड फ़ुटबॉल क्लब द्वारा किया गया है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर की एनजीओ और वंचित वर्ग की 16 बालिका टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से सशक्तिकरण, समानता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन से पहले दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों स्वर्गीय भाटिया जी और स्वर्गीय रईस जी को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया और दिल्ली में फुटबॉल के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।

मुख्य अतिथि अमित कुमार शर्मा, आईआरएस ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा एनजीओ बालिकाओं के लिए आयोजित यह टूर्नामेंट एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। फ्रेंड्स कप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेश और सशक्तिकरण का आंदोलन है।”

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों को लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता 9 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें नॉकआउट मैचों के साथ एक विशेष ब्लाइंड फ़ुटबॉल प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया जाएगा।

 

 

Next Post

यह सिर्फ आपकी नहीं, हम सबकी पीड़ा, पीड़ित परिवारों से मिलते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री

Mon Oct 6 , 2025
छिंदवाड़ा। परासिया में जहरीले कफ सिरप के सेवन से मासूम बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रभावित परिवारों से उनके घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल पीड़ित परिवारों का नहीं, बल्कि हम सबका […]

You May Like