चाकूबाजी में पांच घायल, एक गंभीर

जबलपुर। गोरखपुर व हनुमानताल थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक शरद चक्रवर्ती 21 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 11-45 बजे साहिल यादव और कबीर यादव आये और एक हजार रूपये मांगने लगे, मना किया तो साहिल यादव ने चाकू से हमलाकर दोनों पैर की जांघ में चोट पहुॅचा दी। कबीर यादव ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। इसी प्रकार एक अन्य मामले में अमित प्रधान 19 वर्ष निवासी सैनिक सोसायटी गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ब्लाक बी/19 के पास टेंडर रामपुर में आयुष उर्फ्र लपरा, शेख नायाब उर्फ चिंटू, छोटा विजय, अंश ठाकुर उर्फ पंाच गेयर मिले, आदित्य साहू से आयुष उर्फ लपरा और नायाब उर्फ चिन्टू शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, आदित्य ने पैसे देने से मना किया तो सभी एक राय होकर आदित्य के साथ मारपीट कर दी। आयुष उर्फ लपरा ने आत्दिय साहू को चाकू से मारा। इसी प्रकार हनुमानताल थाने में करन चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी बाबटोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरवाज एवं चपटा, छोटू गोल्डन ने भाई अविनाश और उसके साथ मारपीट कर दी। छोटू गोल्डन ने चाकू से हमलाकर और उसे और उसके भाई अविनाश को चोट पहॅुचा दी। इसी प्रकार गोरखपुर थाने में दीपक रजक 19 वर्ष निवासी शिवाजी नगर रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सच्चू ठाकर और शुभम ने पुरानी बुराई को लेकर उसके साथ मारपीट की है शुभम ने चाकू से हमलाकर दोनों पैर की जांघ में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

बैंक प्रबंधक के सूने घर में चोरी

Sat May 24 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत श्री कृष्णा ईको सिटी श्रीराम इंजीनियरिंग कालेज के पास चोरों ने यूनियन बैंक में मुख्य प्रबंधक के सूने घर में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात कोअंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक अमित कुमार सिन्हा 57 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह यूनियन बैंक में मुख्य […]

You May Like