बैंक प्रबंधक के सूने घर में चोरी

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत श्री कृष्णा ईको सिटी श्रीराम इंजीनियरिंग कालेज के पास चोरों ने यूनियन बैंक में मुख्य प्रबंधक के सूने घर में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात कोअंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक अमित कुमार सिन्हा 57 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह यूनियन बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर क्षेत्रीय कार्यालय रीवा में पदस्थ है, परिवार सहित रीवा में रहता है। उसका घर प्लाट नं 5354 श्री कृष्णा ईको सिटी श्री राम इंजीनियरिंग कालेज के पास माढोताल जबलपुर में है, घर पर कोई नही रहता है, उसके घर में कैमरे लगे थे। रीवा से जबलपुर आकर घर के अंदर देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था, घर में रखा गैस सिलेण्डर, 32 इंच एलजी कंपनी की एलसीडी टीव्ही, सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर, जियो का सैटअप बाक्स, दो मोबाइल, नगदी 44000 रूपये नही थे।

Next Post

बैंक के मीटर बोर्ड में लगी आग, बीच बाजार में मची अफरा- तफरी 

Sat May 24 , 2025
जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित बैंक के मीटर बॉक्स में अचानक आग लगे जाने से पूरे बाजार में अफरा तफरी सी मच गई। गनीमत रही कि आग ने ज्यादा विकराल रूप नहीं लिया, इसके चलते बैंक में बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फायर ब्रिगेड से […]

You May Like