सिरोंज:स्थानीय बृज मेमोरियल स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने चित्रकला, आर्ट गैलरी, विज्ञान प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया. बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न तरह की प्रदर्शनी, भूत बंगला, खाद्य व्यंजनों की दुकानें एवं कई तरह के खेलों का प्रदर्शन भी किया.
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वर्किंग मॉडल के अंतर्गत चन्द्रयान, सौरमंडल, सेटेलाईट के साथ-साथ मार्डन गाँव आदि के मॉडल तैयार किये. आर्ट गैलरी में बच्चों के द्वारा बनाई गई चित्रकारी को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में अतिथियों ने रिबिन काटकर मेला, विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. इस दौरान विद्यालयीन स्टॉफ, छात्र-छात्राएं, नागरिक मौजूद रहे
