केंद्रीय कर्मचारियों की समन्वय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न

इंदौर: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति इंदौर की वार्षिक आमसभा गुरुवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीपीडब्ल्यूडी कॉन्फ्रेंस हॉल में समिति अध्यक्ष एवं आयकर अपीलीय अधिकरण के सदस्य बी.एम. बियाणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
समिति सचिव दिलीप सिंह परमार द्वारा प्रस्तुत एजेंडे के अनुसार वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड खातों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई.

साथ ही नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को लेकर चर्चा हुई. बैठक में सीजीएचएस के तहत नए अस्पतालों के पैनल में शामिल किए जाने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सदस्य विभागों के अंशदान की समीक्षा पर विचार-विमर्श किया गया. आगामी खेल गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई तथा हाल ही में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्ति के कारण कार्यमुक्त हो रहे पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया.

सम्मानित होने वालों में मुख्य आयकर आयुक्त राहुल रमन, आयकर आयुक्त अजय अत्री, पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल, उप निदेशक सीजीएसटी सुनील साहू तथा सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता हेमंत सिंह चौहान शामिल रहे. बी.एम. बियाणी के सूरत स्थानांतरण के बाद आयकर अपीलीय अधिकरण, इंदौर के न्यायिक सदस्य परेश जोशी को समिति का नया अध्यक्ष नामित किया गया. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सुनील आर. करमेले अजय बाफना अशोक मीणा तथा कोषाध्यक्ष हितेश सांखला सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 23 मई 2026

Sat May 23 , 2026
पंचांग 23 मई 2026:- रा.मि. 02 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमीं शनिवासरे दिन 10/8, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 7/18, धु्रव योगे दिन 11/17, वणिज करणे सू.उ. 5/19, सू.अ. 6/41, चन्द्रचार कर्क दिन 7/18 से सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: […]

You May Like