अखिल भारतीय टी 20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, शहडोल ने नागपुर को 8विकेट से हराया 

परासिया। यूनिक क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय टी 20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ राजीव गांधी मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच टाइगर क्लब, नागपुर एवं डीसीए, शहडोल के मध्य खेला गया। टाइगर क्लब, नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 149 रन 7 विकेट खोकर बनायेl दूसरी पारी में डीसीए, शहडोल की टीम ने 17.1 ओवर में 153 रन 2 विकेट खोकर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया l मैन आफ द मैच शहडोल के सौरभ पटेल रहे, जिन्होंने 44 बाल में 60 रन बनाए जिसमें 7 चौके एवं 1 छक्का लगाया। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश दहीवदकर कमांडेंट सीआईएसएफ के आतिथ्य एवं विनोद मालवीय अध्यक्ष नगर पालिका परासिया, गोविंद बिजोलिया अध्यक्ष नगर परिषद,चांदामेटा, वाय शशिधर, एलुमलाई बी.पांडुरंग, मार्कंडेय सूर्यवंशी, अध्यक्ष क्रेडिट सोसाइटी निखिलेश राहा, राजेश सूर्यवंशी, रामदास सोलंकी, मनोज राय, चोखेदास वैष्णव, मंगेश मुंदेकर, अलीम खान के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया उसके पश्चात गुब्बारे छोड़कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

Next Post

जातीय तनाव : हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित चार लोगों को भेजा जेल

Fri Jan 2 , 2026
ग्वालियर। बाबा अम्बेडकर का चित्र जलाने के बाद ग्वालियर में व्याप्त जातीय तनाव को देखते हुए हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित चार लोगों को आज शाम जेल भेज दिया गया है। कल शनिवार को अगली सुनवाई होगी। अंबेडकर की तस्वीर जलाने के मामले में उन पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।