पंचांग 23 मई 2026:-
रा.मि. 02 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमीं शनिवासरे दिन 10/8, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 7/18, धु्रव योगे दिन 11/17, वणिज करणे सू.उ. 5/19, सू.अ. 6/41, चन्द्रचार कर्क दिन 7/18 से सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 23 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है,व्यय मेंकमी होगी, व्यवसाय मेंसुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम केउपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्ययहोगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय मेंवृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मान सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंवृद्धि होगी, यश कीर्ति बढ़ेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को शत्रु षडय़ंत्र से सतर्कता बांछनीय, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अपनी कार्यक्षमता का परिणाम सुखद प्राप्त होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 23 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहारकुशल, कल्पनाप्रिय, दार्शनिक, हंसमुख, एवं मिलनसार होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन अध्ययन में रूचि रहेगी, माता पिता का भक्त होगा.
———————————————————
मेष- परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मे आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझा सकते हैं, रूके हुये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, राजकीय सम्मान मिलेगा.
वृषभ- दूसरों के मामले में दखल से बचें, अटके काम पूरा करने में मित्रों की मदद मिलेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, प्रवास का योग है.
मिथुन- अधूरी योजना फिर शुरू करने का मन बनेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे, उन्नति का योग है.
कर्क- मार्गदर्शन से अच्छी सफलता की संभावना है, परिवार आयोजन प्रसन्नता देंगे, जमिथुन जायजाद संबंधी विवाद हल होंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा.
सिंह- आपके सरल व्यवहार का लोग फायदा उठा सकते है, नई योजना बनेगी, नौकर चाकरों का सहयोग रहेगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
कन्या- आपके रूखे व्यवहार से घर में कलह पैदा हो सकती है, नई योजना लाभदायक रहेगी,आकस्मिक लाभ होगा, विशिष्टजनों से मेलजोल बढेगा.
तुला- नए काम की शुरूआत औरकानूनी मसले पर सबकी राय लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक शुभ समाचार मिलेगा, मनोबल बना रहेगा.
वृश्चिक- धार्मिक कार्यो में खर्च की संभावना बनेगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, आलस्य उदासीनता के कारण कामकाज में अरूचि रहेगी, दैनिक कार्यो पर ध्यान दें.
धनु- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, कार्यस्थल पर आपके काम की मिली जुली प्रतिक्रिया रहेगी, पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा, व्यवसाय अच्छा चलेगा.
मकर- आप जिन पर भरोसा कर रहे हैं, वे आपका विरोध करेंगे, शुभ समाचार मिलेगा, मनोकामना की पूर्ति होगी, मन में हर्ष रहेगा.
कुम्भ- अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है, मानसिक अस्थिता रहेगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है.
मीन- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है, साहसिक पराक्रम बढेगा, जमिथुन जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, राजकीय सम्मान मिलेगा.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमीं को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहॅू, जौ, चना, चांवल, मक्का, सोना, चांदी, के भाव मे तेजी होगी, गुड़ खांड, ज्वार, बाजरा, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट, पाट, बारदाना पूर्ववत् रहेंगे. भाग्यांक 5601 है.
———————————————————
