नान अटेंडेड शिकायतों पर कलेक्टर की नाराजगी

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समग्र ई-केवाईसी एवं ई-ऑफिस की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन कर्मचारियों की समग्र मैपिंग लंबित है, उनका अगस्त माह का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को रोग नियंत्रण की सलाह दें, विशेषकर सोयाबीन पर पीला मोजेक प्रभावित क्षेत्रों में। आईटीआई में युवाओं व महिलाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। सीएम हेल्पलाइन की नान अटेंडेड शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने के आदेश दिए। साथ ही सभी विभागों में प्री-पेड मीटर लगाने के निर्देश दिए।

Next Post

फिल्म कुंवारापुर के लिए राजेंद्र राठौड़ को बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड 

Mon Aug 25 , 2025
रतलाम। भोपाल में आयोजित आकर प्रादेशिक फिल्म फेस्टिवल में फिल्म कुंवारापुर ने जीते दो अवार्ड। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री उमाकांत गुंडेचा, कुलपति संतोष चौबे , वरिष्ठ फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा द्वारा आकर फिल्म फेस्टिवल में हास्य से भरपूर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म कुंवारापुर के लिए बेस्ट डायरेक्टर राजेंद्र […]

You May Like