पूर्व मंत्री के बंगले में घुसे चार बदमाशों ने 15 गुर्गों के साथ मचाया उपद्रव

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के पास चार बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने अपने 15 गुर्गों के साथ देर रात जमकर पहले ओवर टेक कर कार करने की कोशिश की लेकिन कार नहीं रूकी। दहशत में कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाई लेकिन बदमाश पीछा करते रहे और छोटी लाइन तक पहुंचे इसके बाद कार को पूर्व मंत्री के बंगले के अंदर बाऊन्ड्रीवाल के अंदर घुसा तो वहां भी गुंडे पहुंच गए और उपद्रव मचाया।

पुलिस के मुताबिक शुभम पटेल निवासी फूल सागर शाही नाका गढा ने गुरूवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फिलिप कार्ड में काम करता है। रात्रि 11:30 बजे भैया जितेन्द्र काछी, भाभी नीलम कुशवाहा एवं बच्चों के साथ रांझी से अपने घर गढ़ा जा रहा था। जैसे ही शास्त्री ब्रिज पहुंचा उसी समय चार मोटर सायकल में बैठे बदमाश उसकी ब्रिजा कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 7613 को ओवर टेक कर गाली गलौज करते हाथ मार रहे थे वह डर के कारण छोटी लाईन से गाडी भगाकर पूर्व मंत्री तरूण भानोट के बंगले की बाऊन्डरी के अंदर कार घुसा दिया पीछे से सभी लडक़े अंदर आये और उससे विवाद करने लगे उसनेे मना किया तो इतने में आयुष जैन, संदीप कोल , संदीप पासी, आकर्ष सिंह तथा उनके करीब 15 लोग हाथ घूसो से मारपीट करने लगे। भैया और भाभी अंदर चले गए सभी लोग उसके साथ मारपीट करते रहे जिससे उसे सिर, अन्य जगह चोटें आ गई। इसके बाद सभी थाने में रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

रिपोर्ट करने पर अमखेरा में बवाल, दस घायल

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा खेरमाई मंदिर के पास दो लोगों में हुए विवाद के बाद थाने में हुई रिपोर्ट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को दिन में हुआ विवाद रात में बवाल में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक […]

You May Like