शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने ननि मुहिम तेज, दो दिनों में 36 भिक्षुकों को समझाइश

जबलपुर: संस्कारधानी को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने और सडक़ पर जीवन बसर करने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक विशेष भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रानीताल, गेट नंबर 4 और बाजनामठ मंदिर परिसर में अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि यहाँ भिक्षावृत्ति में लिप्त कुल 20 लोगों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मेडिकल बाजनामठ मंदिर परिसर धार्मिक क्षेत्र में आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा न हो और भिक्षावृत्ति पर रोक लगे, इसके लिए यहाँ से 16 भिक्षुकों को हटाया गया। टीम द्वारा सभी 36 भिक्षुकों को आत्मीयता के साथ समझाइश दी गई कि वे भिक्षावृत्ति छोडक़र आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।
ग्वारीघाट थाने से मिला समर्थन
इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने और नगर निगम की टीम को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। ग्वारीघाट पुलिस थाने के थाना प्रभारी से टीम की हुई सकारात्मक बातचीत के बाद पुलिस ने टीम को पूर्ण सुरक्षा देने की सहमति जताई है। इस अभियान को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए पुलिस लाइन से विशेष तौर पर महिला कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल की टीम उपलब्ध कराई जाएगी। कारवाई के दौरान एक भिक्षा देने वाले व्यक्ति पर टीम ने कार्यवाही कर थाने में एन पी आर दर्ज कराई और कहा कि अब भिक्षा देने वाले लोगों के विरुद्ध तेज गति से कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

बूथ से संगठन तक मजबूती का खाका, कांग्रेस ने तेज किया कार्यकारिणी गठन अभियान

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित प्रकोष्ठ एवं विभागों की बैठक में कार्यकारिणी गठन और बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने […]

You May Like

Play sound