इटारसी में मूंग चोरी और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

इटारसी। पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी फरियादी योगेंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी 27 क्विंटल मूंग समेत ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी के मामले में आरोपी सोनू राजपूत को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया। इसके अलावा अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मुकेश उर्फ छोटू से छह पेटी देशी मदिरा कीमत 19,500 जब्त की। दोनों कार्रवाइयाँ थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गईं।

Next Post

इटारसी के तवानगर में तेंदुए ने किया मवेशी का शिकार

Wed Jul 2 , 2025
इटारसी। तवानगर स्थित बड़ा मोहल्ला में रात में बिजली गुल होने के दौरान तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। मोहल्ला निवासी सुनील सजनकर और पवन ने तेंदुए को मवेशी का शिकार करते देखा। तेंदुआ कुछ देर बाद जंगल की ओर चला गया। अगली सुबह वह दोबारा अपने […]

You May Like