राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 67 हजार शिकायतों का समाधान कर 45 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलवाई

नयी दिल्ली 27 दिसम्बर (वार्ता ) राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने देश भर में उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रभावी, समयबद्ध और मुकदमेबाजी से पहले निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आठ महीनों में 31 क्षेत्रों में 45 करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं को वापस दिलवाई है। ई-कॉमर्स क्षेत्र में सबसे अधिक 32 करोड़ रुपये और यात्रा तथा पर्यटन क्षेत्र में साढे तीन करोड़ रुपये की राशि वापस दिलवाई गई है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि हेल्पलाइन ने इस वर्ष 25 अप्रैल से 26 दिसंबर तक आठ महीने की अवधि के दौरान 31 क्षेत्रों में राशि वापस दिलवाने के दावों से संबंधित 67,265 उपभोक्ता शिकायतों का समाधान करते हुए 45 करोड़ रुपये की राशि के वापस दिलवाई है।

ई -कॉमर्स क्षेत्र में शिकायतों और वापस दिलवाई गई राशि सबसे अधिक दर्ज की गई जिसमें 39,965 शिकायतों के परिणामस्वरूप 32 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलवाई गई। इसके बाद यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का स्थान रहा जिसमें 4,050 शिकायतें दर्ज की गई और 3.5 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलवाई गई।
ई-कॉमर्स क्षेत्र से संबंधित शिकायतें देश के सभी हिस्सों से प्राप्त हुई जिनमें प्रमुख महानगरों से लेकर दूरस्थ और कम आबादी वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। यह राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की राष्ट्रव्यापी पहुंच, सुगमता और प्रभावशीलता को दर्शाता है। यह हेल्पलाइन देशभर के उपभोक्ताओं के लिए मुकदमेबाजी से पहले ही शिकायतों के निवारण के एक सुलभ केंद्र के रूप में उभरी है । उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1915 के माध्यम से 17 भाषाओं में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायतें एकीकृत शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भी दर्ज की जा सकती हैं। यह एक सर्वसुलभ, सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम केंद्रीय पोर्टल है। शिकायत व्हाट्सएप (8800001915), एसएमएस (8800001915), ईमेल , ऐप, वेब पोर्टल और उमंग ऐप के माध्यम से भी की जा सकती हैं।

Next Post

राहुल गांधी का विदेशी धरती से भारत विरोधी बयान कांग्रेस की नीयत पर सवाल : भाजपा

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशी धरती से एक बार फिर देश विरोधी कृत्यों में शामिल होने और बयान जारी करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाया है। भाजपा प्रवक्ता और […]

You May Like

Play sound