नदी में डूबने से युवक की मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत पावर प्लांट के पास नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक गणेश्वर सिंह ठाकुर 19 वर्ष निवासी ग्राम बकालो थाना प्रेम नगर सूरजपुर छत्तीसगढ ने बताया था कि 13 जनवरी को अपने भाई मंगलेश्वर सिंह, अजय सिंह, सोन शाह, लक्ष्मण सिंह के साथ अपने गॉव के एन.के. सी कम्पनी में रिंग रोड के काम से मजदूरी करने ग्राम बंधा भेडाघाट आये थे।

27 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे उसका भाई मंगलेश्वर, अजय सिंह, लक्ष्मण नर्मदा नदी में नहाकर प्लास्टिक की बनी डोगी से वापस अपने घाट तरफ आ रहे थे दोपहर लगभग 3-30 बजे पिलर के पास भंवर में डोगी तेज बहाव आ जाने से भाई मंगलेश्वर 23 वर्ष तेज बहाव मे डूब गया था। सूचना पर गुमइंसान कायम कर जांच में लिया गया। गोताखोरों से तलाश करायी जा रही थी। शनिवार को पावर प्लांट के पास नर्मदा नदी के पानी में मंगलेश्वर का शव मिला।

Next Post

प्रार्थना

Sun Feb 1 , 2026
होश संभालते ही मनुष्य पाता है कि प्रार्थना जीवन में है ही। माता सिखाती है, सुबह आंख खोलते ही प्रार्थना करो, फिर बिस्तर छोड़ो, घर से निकलने से पहले मंदिर में हाथ जोड़ो, पाठशाला में गुरु पहले प्रार्थना ही कराते हैं, फिर कक्षा गमन होता है। हिन्दू धर्म में अलग-अलग […]

You May Like