कैंट विधायक ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर किया घाटों का निरीक्षण

जबलपुर। दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तालाबों एवं छठ पूजा घाटों का कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने आधारताल तालाब, एस.ए.एफ. तालाब एवं मानेगांव तालाब पहुंचकर पर्वों की तैयारियों का जायजा लिया और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली एवं छठ पूजा के पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाए,घाटों का आकर्षक सौंदर्यीकरण किया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

घाटों पर रहे आकर्षक रोशनी

विधायक अशोक रोहाणी ने विशेष रूप से घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, रंगीन एवं आकर्षक रोशनी, साफ-सुथरे पूजा स्थल तथा व्यवस्थित आवागमन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी लोग उत्साह, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पर्व मना सकें। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद दामोदर सोनी, ऋषि यादव, बाबा श्रीवास्तव, अनुराग दहिया, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, महामंत्री हेमराज सराठे, सुधीर बेन बंटी, कैलाश रजक, विनय राठौर, हैप्पी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लड़ाकू' 18 जून 2027 को होगी रिलीज, कबीर खान कर रहे हैं निर्देशन

Wed Nov 4 , 2026
मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘लड़ाकू’ के साथ दर्शकों के सामने आने जा रही है। बिरला स्टूडियोज ने फिल्म की वैश्विक रिलीज की तारीख 18 जून 2027 घोषित की है। नेशनल अवॉर्ड विजेता कार्तिक आर्यन अभिनीत इस […]

You May Like