बेअसर रहा ग्वालियर बंद, फूलबाग मैदान दिनभर बना रहा जंतर मंतर

ग्वालियर। ग्वालियर में यूजीसी नियमों के रोलबैक, जातिगत नीतियों की समीक्षा और सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्व संगठन व परशुराम सेना ने आज ग्वालियर बंद का आव्हान किया था, जो बेअसर रहा। यह जरूर है कि रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने मैदान में अलग-अलग संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और अपनी मांगें दोहराईं। यहां जंतर मंतर जैसा माहौल बन गया।

आंदोलन में आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कई जगह रोड भी डायवर्ट किए गए हैं। शहर बंद बुलाने वालों की प्रमुख मांग यूजीसी के ताजा दिशा-निर्देशों और नीतियों को वापस लेने की है।

*शहर में रैली भी निकाली*

प्रदर्शन स्थल पर इकट्‌ठा हुए प्रदर्शनकारियो सहित सर्व संगठन और परशुराम सेना ने शहर में रैली भी निकाली। आंदोलन को देखते हुए फूलबाग और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। महाराज बाड़ा, बाड़ा बाजार, मुरार और हजीरा समेत प्रमुख इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

Next Post

पाँचवां जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर कल मोहना में

Thu Sep 10 , 2026
ग्वालियर। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले का पाँचवां जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 11 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से मोहना स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से नगर पंचायत मोहना के सभी वार्डों की सभी बस्तियों के निवासियों को लाभान्वित कराया […]

You May Like