पाँचवां जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर कल मोहना में

ग्वालियर। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले का पाँचवां जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 11 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से मोहना स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से नगर पंचायत मोहना के सभी वार्डों की सभी बस्तियों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा।

शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद, उद्योग एवं इन्फ्लुएंसर संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित हो रहा है।

Next Post

भारत के पास 190 परमाणु हथियारों का भंडार : अमेरिकी रिपोर्ट

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) भारत के परमाणु जखीरे में कुल 190 वारहेड होने का अनुमान लगाया गया है। इनमें से 160 परमाणु वॉरहेड तैनात किए जाने की स्थिति में हैं और शेष 30 के लिए मिसाइलें बनायी जा रही हैं। अमेरिका के एक गैरलाभकारी पॉलिसी थिंक टैंक ‘फेडरेशन ऑफ […]

You May Like