
ग्वालियर। शारदेय नवरात्र पर्व के चलते जिले भर में पूरे नौ दिनों तक धार्मिक आयोजन होत रहे। वहीं आज 1 अक्टूबर को नवमीं पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नगर के प्रमुख माता मंदिरों में एक दिन पूर्व अष्टमी को हवन-पूजन कर मातारानी को अठवाई चढ़ाकर कन्यापूजन व कन्याभोज कराया गया। वहीं नवमीं पर पूजा-अर्चना कर पंडालों सहित मंदिरों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चल समारोहों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
