
छिंदवाड़ा. पुलिस लाईन में स्थित पानी की टंकी में काम कतरे वक्त टंकी का स्लैप गिरने से दो मजदूर टंकी के अंदर पानी में गिर गए जिससे दो मजदूर घायल हो गए. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में स्थित पानी की टंकी काफी पुरानी है जिसके चलते टंकी की छत का स्लैब खराब गया है. स्लैब टूट कर गिर रहा है. नगर निगम के द्वारा अमृत योजना के तहत टंकी की छत के स्लैब का सुधार करने के लिए दिल्ली की जिओ मिलरन कम्पनी ने ठेका लिया है. उक्त कार्य में ठेकेदार ने थाना चौरई के ग्राम बाम्हनवाड़ा निवासी संतोष कहार , अशाडू विश्वकर्मा और शिवपुरी निवासी राजू बुनकर को मजदूरी पर काम पर रखा था. आज तीनों मजदूर टंकी के ऊपर चढ़ कर स्लैब तोडऩे का काम कर रहे थे इस दौरान अचानक टंकी की छत का स्लैब गिर गया जिससे तीनों मजदूर टंकी के अंदर पानी में गिर गए और स्लैब उनके ऊपर गिर गया जिससे मजदूर संतोष कहार और राजू बुनकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
