फर्जी पत्रकारों की ब्लैकमेलर गैंग पर दर्ज हुई एफआईआर

धमकाकर कर रहे थे 50 हजार की डिमांड
जबलपुर: फर्जी पत्रकारों की ब्लैकमेलर गैंग सिहोरा थाना अंतर्गत कंकाली मोहल्ला निवासी  युवक को धमकाते हुए 50 हजार रूपए की डिमांड कर प्रताडि़त कर रही थी। जिससे तंग आकर पीडि़त ने सिहोरा थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद ब्लैकमेलर गैंग के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि  विशाल दुबे 36 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला सिहेारा ने लिखित शिकायत की मंगल लालीपुरी के द्वारा 16 अक्टूबर 24 को एक झूठे प्रकरण में एससी एसटी लगवाने के लिये फर्जी पत्रकार शशांक तिवारी, संतोष वंशकार, अमन अग्रवाल द्वारा उससे पैसे की मांग कर ब्लेक मेल किया जा रहा है। उससे धमकाया जा रहा है.

साथ  50 हजार रूपये की डिमांड की जा रही है। फर्जी पत्रकारों की धमकियों से मानसिक रूप से  प्रताडि़त हो गया।  मन में आत्महत्या जैसे गलत विचार बार बार आ रहे हैं शशांक तिवारी, संतोष बंशकार एवं अन्य व्यक्त्यिों के द्वारा उस पर दबाव बनाया जा रहा है यह लोग आपराधिक प्रवृति के लोग है पूर्व में भी  शशांक तिवारी का 5 हजार लेते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था संतोष बंशकार जो कि नामजद अपराधी है। इसके अन्य मामले भी थाना में दर्ज हैं।

Next Post

ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत

Sun Jan 19 , 2025
सतना: उचेहरा रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 में महाकौशल ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कठार निवासी करण रावत उर्फ आशू पिता राकेश रावत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे लाईन पार करते […]

You May Like