तीन साल में बदलेगी आदिवासी शिक्षा की तस्वीर, हर विकासखण्ड में खुलेंगे सांदीपनि स्कूल

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने जनजातीय समाज के लिए शिक्षा और समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए नई कार्ययोजना तैयार की है। आगामी तीन वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जाएंगे, वहीं जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालयों का उन्नयन किया जाएगा। यह जानकारी जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि हर विकासखण्ड में एकलव्य विद्यालय, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर और बालक आदर्श आवासीय विद्यालय भी खोले जाएंगे। साथ ही जनजातीय आस्था और पूजा स्थलों का विकास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री जनमन अभियान के तहत 13 लाख से अधिक जनजातीय आबादी को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। आवास, सड़क, बिजली, पानी और मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ-साथ होमस्टे और सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से रोजगार व संस्कृति संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य जनजातीय समाज को शिक्षा, रोजगार और सम्मान के साथ मुख्यधारा से जोड़ना है।

 

 

 

Next Post

जूनियर डॉक्टर्स का जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन

Wed Dec 31 , 2025
सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक महिला चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद जिला अस्पताल में अपेक्षित सहयोग न मिलने के आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।मामला जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली […]

You May Like

मनोरंजन