श्रीलंका के गॉवपे ने लगभग पांच करोड़ 60 लाख रुपये के डिजिटल भुगतान संसाधित किए

कोलंबो, 30 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका की सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल भुगतान प्लेटफ़ॉर्म, गॉवपे ने गुरुवार तक पांच करोड़ 60 लाख रुपये (लगभग 1.89 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक के लेनदेन संसाधित किए हैं।

डिजिटल आर्थिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने बताया कि आज तक गॉवपे के माध्यम से 184 सरकारी संस्थानों से जुड़े कुल 37,715 लेनदेन पूरे हुए हैं, जिनकी राशि पांच करोड 68 लाख सात हजार रुपये है। यह प्लेटफ़ॉर्म नागरिकों और व्यवसायों को बैंकों और डिजिटल वित्तीय चैनलों के माध्यम से करों, जुर्माने, उपयोगिता बिलों, शिक्षा शुल्क और अन्य शुल्कों सहित कई सरकारी-संबंधित सेवाओं के लिए भुगतान करने में सुविधाजनक है।

मंत्रालय ने बताया कि गॉवपे का प्रबंधन देश के राष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क लंकापे द्वारा किया जाता है जो सूचना और संचार प्रौद्योगिकी एजेंसी और सेंट्रल बैंक ऑफ़ श्रीलंका की देखरेख में होता है।

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फरवरी 2025 में इसे लॉन्च किया था। श्रीलंकाई का एक रुपया लगभग 0.0033 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

 

Next Post

शेड़ लगाकर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया

Thu Oct 30 , 2025
रीवा:प्रभारी निगम आयुक्त मेहताब सिंह गुर्जर के निर्देश पर नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में आज चोरहटा नहर के पास एक रहवासी द्वारा अतिक्रमण कर शेड का निर्माण कर लिया गया था जिसकी सूचना प्राप्त होते ही अतिक्रमण […]

You May Like

मनोरंजन