नशीले कैप्सूल-सीरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना : नशे के विरुद्ध जारी अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जैतवारा पुलिस ने नशीले कैप्सूल  और सीरप के साथ कार सवार युवक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.थाना प्रभारी जैतवारा अभिषेक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की. पुलिस टीम द्वारा जैतवारा रेलवे ब्रिज के निकट घेराबंदी की गई थी.

इसी दौरान एक सफेद रंग की अर्टिगा कार क्र. एमपी 19 जेड पी 6983 आती नजर आई. जिसे पुलिस द्वारा जांच के लिए रोका गया. पूछताछ में कार सवार की पहचान निकिल सिंह पिता शिवकुमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चूंद के तौर पर हुई. जिसकी तलाशी लिए जाने पर 104 नग नशीले कैप्सूल और नशीली कफ सीरप की 12 शीशियां पाई गईं. इसके साथ ही दूसरे आरोपी सतेंद्र चौधरी पिता सुंदरलाल उम्र 26 वर्ष निवासी चिल्ला के पास से नशीली कफ सीरप की 10 शाीशियां पाई गईं. जिसे देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.

Next Post

देवी मंदिर में घुसकर खंडित की गईं मूर्तियां, गांव में तनाव

Mon Nov 17 , 2025
सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धोबहट गांव में बीती रात एक ऐसी घटना सामने आई जिससे रहवासियों के बीच आक्रोश बढ़ गया।। गांव के प्राचीन देवी मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घुसकर नंदी बाबा सहित कई देवी–देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। […]

You May Like