जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक आनंद आर्मो 31 वर्ष निवासी गॉधी व्यायाम शाला के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी
कि रविवार शाम 4-45 बजे आटो से घर जाते समय मैमोरी तिराहा लक्ष्मी नारायण स्कूल के पास आटो से उतरा तभी प्रीतम ठाकुर, संजू एवं अब्बू मिले जो कहने लगे कि बहुत दिन बाद मिला है हमें शराब पीने के लिये 500 रूपये दे, उसने कहा रूपये देने से मना किया तो हाथ मुक्को एवं पत्थर से मारपीट कर सिर व शरीर मे चोटे पहुंचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
