मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

गुवाहाटी, 07 अप्रैल (वार्ता) गुवाहाटी में बारिश थमने के बाद मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वर्षा बाधित इस मुकाबले में कुल मिलाकर 11-11 ओवरों का मैच खेला जाएगा और पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। बारिश से बाधित मैच में आप दूसरी पारी में बैटिंग करते हैं। हमारे दो मैच काफी अलग तरह के हुए थे लेकिन मुझे काफी खुशी है कि खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रेशर को हैंडल किया। मेरी टीम में दो बदलाव हुए हैं। मैं आया हूं और ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है।”

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा, ”हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। बारिश काफी ज्यादा हुई है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

टीमें :

राजस्थान : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल , ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट सब : रवि बिश्नोई, रवि सिंह, लुआन डी प्रिटोरियस, ब्रजेश शर्मा और सौरभ दुबे।

मुंबई : रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट सब : अश्विनी कुमार, शेरफ़ेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिन्ज और राज बावा।

Next Post

तमीम इकबाल होंगे बीसीबी के नए अध्यक्ष

Tue Apr 7 , 2026
ढाका, 07 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश सरकार ने मंगलवार को अमीनुल इस्लाम की अगुआई वाले बीसीबी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स को भंग करने के बाद तमीम इक़बाल को नया बीसीबी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फै़सला उस पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया, जिसने पिछले साल अक्तूबर में […]

You May Like